शुक्रवार, ६ ऑक्टोबर, २०१७
तीसरे नंबर पर होगी भारतीय अर्थव्यवस्था
भारतीय अर्थव्यवस्था में आने वाला है बड़ा बूम, 6 खरब डाॅलर तक पहुंच जायेगी भारतीय अर्थव्यस्था, दुनियां मंे तीसरे पायदान पर होंगे हम। बडे़-बड़े देश भरेंगे भारत के सामनें पानी। तुश्टिकरण की नीति न अपना कर देश की अर्थव्यवस्था के ढांचे को सुधारने में लगी मोदी सरकार को भले ही अपने राजनैतिक फायदे के लिए विरोधी आज हाशिये पर खड़ा कर रहे हों लेकिन ह़कीकत क्या है ये जानकार समझ रहे हैं। इन सुधारों के दूरगामी परिणाम का आंकलन खुद जनता भी लगा रही है।
ग्लोबल फाइनेन्शियल सर्विस फर्म माॅर्गन स्टेनली ने जो रिपोर्ट पेश की है, उससे साफ होता है कि सरकार सुधार के सही रास्ते पर चल रही है। इस रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 10 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था 6 खरब डाॅलर तक पहुंच जायेगी। इतना ही नहीं भारत का उपभोक्ता क्षेत्र भी बढ़कर करीब डेढ़ खरब डॉलर पहुंच सकता है। भारतीय अर्थव्यवस्था दुनियां में तीसरे पायदान पर होगी। माॅर्गन स्टेनली के मुताबिक आने वाले दशक में भारत की वास्तविक जीडीपी 7.1 फीसदी और सांकेतिक जीडीपी 11.2 फीसदी तक पहुंच जायेगी। इसके पीछे सरकार के डिजिटलीकरण प्रयासों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होगा।
माॅर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि साल 2018 में ही भारत की अर्थव्यवस्था में बड़े पाॅज़िटिव बदलाव आयेंगे जो इसे आगे लेकर जायेंगे। मतलब अब देश की अर्थव्यवस्था के अच्छे दिनों के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा।
About pramod
Pramod Rohidas Pardeshi ( प्रमोद रोहिदास परदेशी ) (Born on 30th June 1988) is an Indian social Work, politician Maharastra state.
तीसरे नंबर पर होगी भारतीय अर्थव्यवस्था
याची सदस्यत्व घ्या:
टिप्पणी पोस्ट करा (Atom)
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा